रायपुर में मीनल चौबे सहित 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण, आज दोपहर 3 बजे से होगा कार्यक्रम
रायपुर: शहर की दूसरी महिला महापौर के तौर पर मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इंडोर स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह इन्हें शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में इस दौरान बतौर अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। समारोह में पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जिनके लिए कुर्सियां भी सज चुकी हैं। अतिथियों और पार्षदों के लिए अलग-अलग स्टेज बनाए गए हैं। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी एक स्टेज बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम शुरू होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं फूड पैकेट और पानी की व्यवस्था भी की गई है।
बतौर अतिथि ये होंगे शामिल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अध्यक्ष के तौर पर डॉ. रमन सिंह, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू उपस्थित रहेंगे।
शहर विकास की हो सकती हैं घोषणाएं
समारोह में चूंकि मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री भी शामिल हो रहे हैं, इसलिए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शहर विकास से जुड़ी योजनाओं की घोषणा हो सकती है। साथ ही नई सरकार की कार्य प्रणाली किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी, इस पर भी वक्तव्य सुनने मिल सकता है। हालांकि, मीनल चौबे ने अपने इरादे चुनाव से पहले ही साफ कर दिए थे, जो अब शहर विकास में देखने को मिलेंगे।
एमआईसी पर लग सकती है मुहर
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीनल चौबे की एमआइसी के चर्चित नामों पर मुहर लग सकती है। वहीं, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के नाम भी सामने आ सकते हैं। 14 सदस्यीय मेयर इन काउंसिल (एमआइसी) गठित होनी है। एमआइसी के सभी सदस्य अलग-अलग विभागों के अध्यक्ष कहलाएंगे। निगम सरकार की नई परिषद में अनुभवियों के साथ कई नए चेहरों को भी मौका मिलने के आसार हैं। इसमें मुख्य तौर से सरिता आकाश दुबे, दीपक जायसवाल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। इनके अलावा कई नए और सीनियर पार्षदों का नाम भी इस रेस में शामिल हैं। इसमें साधना प्रमोद साहू, गज्जू साहू, गोपेश साहू, अमर गिदवानी और गायत्री सुनील चंद्राकर जैसे नाम शामिल हैं। इन नए और अनुभवी चेहरों का मिश्रण नगर निगम के कार्यों को संतुलित दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला
फैंस को भाया ट्विंकल का अंदाज, वीडियो हुआ वायरल
Bargi Dam Case: तमिलनाडु भेजने से पहले शर्त, परिवार में आक्रोश