सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के समापन पर जताया आभार, साधु-संन्यासी की तपस्या को सराहा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को आस्था, एकता और समता का महापर्व बताया और कहा कि महाकुंभ में 66.21 करोड़ से अधिक अधिक श्रद्धालु आए. बता दें कि महाकुंभ कल समाप्त हो गया. दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम त्रिवेणी संगम पर महाशिवरात्रि स्नान के साथ ही समाप्त हुआ. मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के निवासियों को भी इस विशाल समागम के दौरान उनके धैर्य और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारंभ महाकुंभ में महाशिवरात्रि तक कुल 45 दिन में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया. विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व, अविस्मरणीय है. सीएम योगी ने आगे लिखा, पूज्य अखाड़ों, साधु-संतों, महामंडलेश्वरों एवं धर्माचार्यों के पुण्य आशीर्वाद का ही प्रतिफल है कि समरसता का यह महासमागम दिव्य और भव्य बनकर सकल विश्व को एकता का संदेश दे रहा है.
महाकुंभ के लिए इन सभी का जताया आभार
सीएम योगी ने आगे लिखा, महाकुंभ के सुव्यवस्थित आयोजन के कर्णधार रहे महाकुंभ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, गंगा दूतों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुंभ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी महानुभावों व संस्थाओं को साधुवाद. विशेष रूप से प्रयागराज वासियों का धन्यवाद, जिनके धैर्य एवं आतिथ्य सत्कार ने सबको सम्मोहित किया.
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
दीवार फांदकर भागा, 3 महीने तक रहा फरार... अब पुलिस ने दबोचा 'बस्तर का नटवरलाल'
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया