संभल मस्जिद की पुताई पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, कमिटी की निगरानी में होगा कार्य
संभल: उत्तर प्रदेश की शाही जामा मस्जिद की पुताई कराई जाएगी। हाई कोर्ट ने एएसआई को इस संबंध में बड़ा आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि एएसआई मस्जिद की निरीक्षण करे। एएसआई की ओर से तीन सदस्यीय कमिटी बनाने का निर्देश दिया गया है। कमिटी की निगरानी में रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाएगा। मस्जिद कमिटी की ओर से रंगाई-पुताई और सफाई कराए जाने की मांग की गई थी। मस्जिद कमिटी की मांग थी कि रमजान का महीना शुरू होने से पहले पूरे क्षेत्र को साफ कराया जाए। मस्जिद की पुताई हो। इसको लेकर मस्जिद कमिटी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर अब फैसला आया है कि मस्जिद की सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य किया जा सकता है। हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के क्रम में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रंगाई-पुताई कार्य को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया था। यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार को मामले की सुनवाई के क्रम में एएसआई को तीन सदस्यीय कमिटी गठित करने का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि एएसआई की ओर से आज शाम तक इस संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को इस मामले में रंगाई-पुताई के कार्य को शुरू करने की तारीख के संबंध में ऐलान किया जा सकता है।
भड़का था विवाद
संभल शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई को लेकर एक बार फिर विवाद भड़का हुआ है। मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। जिला प्रशासन की ओर से मस्जिद कमिटी की मांग को अस्वीकार कर दिया गया था। प्रशासन का कहना था कि यह मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में है, इसलिए किसी भी तरह के बदलाव का निर्णय एएसआई ही ले सकता है।
हाईकोर्ट में याचिका दायर
प्रशासन के इस फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया। वहीं, हिंदू संगठनों ने इस मांग का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था। हिंदूवादी संगठन सनातन सेवक संघ का कहना है कि रंगाई-पुताई के नाम पर माहौल बिगाड़ने की साजिश हो रही है। संगठन ने सवाल उठाया है कि अगर कोई विवाद होता है, तो क्या एएसआई इसकी जिम्मेदारी लेगा? संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। नवंबर 2024 में कोर्ट कमिश्नर द्वारा कराए गए सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।
हिंसा में बड़ी साजिश की आशंका
हिंसा के बाद पुलिस जांच में संभल की नालियों से पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस का दावा है कि दुबई में बैठे एक अपराधी ने ये कारतूस दंगाइयों को सप्लाई किए थे। एक आरोपी से पूछताछ में यह भी सामने आया कि दंगाइयों का इरादा हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन की हत्या करने का था।
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी हिरासत में