हिंदू मतदाताओं को राहुल गांधी और उद्धव का बहिष्कार करना चाहिए, रामदास अठावले ने कही ये बात
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। अठावले ने कहा है कि उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी ने महाकुंभ में शामिल न होकर हिंदुत्व का अपमान किया है। रामदास अठावले ने आगे कहा है कि हिंदू मतदाताओं को उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी का बहिष्कार करना चाहिए।
उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए- रामदास अठावले
भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख रामदास अठावले ने कहा- "ठाकरे हिंदुत्व की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हिस्सा नहीं लिया। ठाकरे और गांधी परिवार ने महाकुंभ में हिस्सा न लेकर हिंदुत्व का अपमान किया है। हिंदू होना और महाकुंभ में शामिल न होना हिंदुओं का अपमान है और हिंदुओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।''
वे हमेशा हिंदू वोट चाहते हैं- रामदास अठावले
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा- "लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें महाकुंभ में हिस्सा लेना चाहिए था। उन्हें हमेशा हिंदू वोट चाहिए, इसके बावजूद वे महाकुंभ में शामिल नहीं हुए। मुझे लगता है कि हिंदू मतदाताओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।'' रामदास अठावले ने कहा कि पिछले साल नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हिंदू मतदाताओं ने इन नेताओं को सबक सिखाया है।
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त