टाटा ग्रुप की 5 प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट
शेयर मार्केट में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। इस गिरावट के कारण देश की कई बड़ी-बड़ी कंपनियों को नुकसान हो रहा है। इनमें रिलायंस भी शामिल है। वहीं टाटा ग्रुप की कई कंपनियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। इनमें 5 कंपनियां तो ऐसी हैं जिनका शेयर 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर के करीब आ गया है।
टाटा स्टील
टाटा ग्रुप की यह एक अहम कंपनी है। इस कंपनी के शेयर की भी चाल एक साल में सही नहीं रही है। शुक्रवार को यह 1.88% की तेजी के साथ 140.60 रुपये पर बंद हुआ। लेकिन पिछले 52 हफ्ते में इसने नुकसान ही दिया है। इसका 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर 122.60 रुपये है। मौजूदा कीमत निम्नतम स्तर से कुछ ही ज्यादा है।
टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स के शेयर शुक्रवार को 2.46% की गिरावट के साथ 672.90 रुपये पर बंद हुए। ऑटोमोबाइल सेक्टर की लीडिंग इस कंपनी के शेयर में पिछले एक महीने में करीब 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इसका 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर 667 रुपये है जो मौजूदा कीमत से कुछ ही कम है।
Tata Chemical
यह शेयर भी गिरावट का सामना कर रहा है। शुक्रवार को यह एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 845.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इस शेयर में 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। इसका 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर 833 रुपये है। ऐसे में इस शेयर की मौजूदा कीमत 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर से कुछ रुपये ही ज्यादा है।
टाटा केमिकल
टाटा ग्रुप का यह शेयर 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर के बिल्कुल करीब है। शुक्रवार को यह 2.42% की गिरावट के साथ 1451.20 रुपये पर बंद हुआ था। एक महीने में यह निवेशकों का 14 फीसदी से ज्यादा नुकसान कर चुका है। इसका 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर 1441 रुपये है। यानी यह अभी निम्नतम स्तर से 10 रुपये ही ज्यादा है।
टाटा टेक्नोलॉजीज
यह शेयर भी 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर के करीब है। शुक्रवार को यह 0.76% की गिरावट के साथ 742.40 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में इसने निवेशकों को 7 फीसदी से ज्यादा का नुकसान दिया है। वहीं इसका 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर 710.60 रुपये है। यानी इसकी भी मौजूदा कीमत निम्नतम स्तर से कुछ ही ज्यादा है।
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं
आस्था की लहर: चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी भीड़, रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन
होर्मुज की घेराबंदी से ईरान को 40 हजार करोड़ का झटका
ऊना में STF की रेड: तीन तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: MP में 62 IPS अफसरों का तबादला, 19 जिलों के SP बदले
अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों ने ऑयल टैंकर पर किया कब्जा