नेता प्रतिपक्ष ने पूछा पिछले समिट्स से कितने युवाओं को रोजगार मिला
भोपाल। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज कांग्रेस मुख्यालय भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर दिखावा करने वाली भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा वो और कांग्रेस पार्टी निवेश या प्रदेश में उद्योग धंधें आने का स्वागत करते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने पिछली कई इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए थे। अब सरकार ये बताए कि उनसे कितने युवाओं को रोजगार मिला। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री लंदन गए और डायनासोर के अंडे देखकर आ गए। उन्होंने कहा कि वो अभी जापान भी गए वहां के लोगों की उम्र ज्यादा होती है क्या वो निवेश लाने गए थे या उम्र का फार्मूला लेने गए थे? उमंग सिंघार ने कहा कि पिछले बार शिवराज सिंह के कार्यकाल में 68 प्रस्ताव आये थे उनको कैबिनेट में पास करने में डेढ़ साल का वक्त लग गया। ये शर्म की बात है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी की बात की, लेकिन इंदौर के अलावा प्रदेश के किस शहर को भाजपा सरकार ने विकसित किया ये उन्हें बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ये भी बताना चाहिए कि जबलपुर, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में वो सुविधाएं दी हैं क्या जो उद्योग धंदे के लिए अनुकूल होती हैं। ?
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बड़े उद्योगों के लिए तो सरकार बात करती है, लेकिन छोटे उद्योगों के लिए 18 लाख तक डिपॉजिट मनी की पॉलिसी कर रखी हैं। उन्होंने कहा छोटे उद्योगपति इतना पैसा कहां से दे पाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि इंदौर के पास नेशनल पार्क बनाने की योजना थी, लेकिन सरकार ने नहीं बनाया जबकि इससे कई वन्यप्राणियों को राहत मिलती साथ ही कई उद्योग, होटल और अन्य धंदे भी चालू होते। साथ ही पर्यटन भी बढ़ता लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। उमंग सिंघार ने कहा कि गरीबों, किसान और दलितों के हिसाब से पॉलिसी बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारे आदिवासियों में मुर्गी और बकरी पालन मुख्य धंदा है। उन्होंने कहा कड़कनाथ मुर्गे पर टैक्स तो सरकार ले लेती है लेकिन उसका अंडा विदेशों में बिके उसके लिए सरकार कुछ नहीं करती। भारत का अंडा मिडिल ईस्ट और विदेशों में बहुत पसंद किया जाता है कई बार इसको लेकर विदेशी निवेशक भी आए लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया।जबकि देश से सबसे ज्यादा बीफ और मांस बाहर के देशों में एक्सपोर्ट होता है लेकिन भाजपा सरकार छोटे नागरिकों के लिए कुछ नहीं करना चाहती।
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं