गिरते बाजार में सरकारी कंपनी के शेयर में 10% की उछाल, निवेशकों के लिए शानदार मौका
शेयर बाजार: जारी गिरावट के बीच सरकारी कंपनी NHPC लिमिटेड के शेयरों में काफी तेजी आई है। दो दिनों में इसकी कीमत करीब 10% उछल चुका है। बीएसई पर इसका भाव आज 82.13 रुपये तक पहुंच गया। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA की एक रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल आई है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को 'आउटपरफॉर्म' से 'हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म' में अपग्रेड कर दिया है। मतलब CLSA को पूरा भरोसा है कि ये शेयर अच्छा प्रदर्शन करेगा। हालांकि कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 120 रुपये से थोड़ा कम करके 117 रुपये कर दिया गया है। CLSA का मानना है कि अगले चार साल में NHPC का शेयर दोगुना हो सकता है।
पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर में 25% की गिरावट आई थी। CLSA इसे निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका मानती है। मतलब अभी शेयर सस्ता है और इसमें निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। CLSA ने बताया है कि परबती 2 हाइड्रो प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। इससे वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में NHPC की रेगुलेटेड इक्विटी 27% बढ़ गई है। साथ ही CLSA ने NHPC के पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट में एंट्री को भी पॉजिटिव बताया है। CLSA का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024-2028 के दौरान NHPC की रेगुलेटेड इक्विटी दोगुनी हो जाएगी क्योंकि उसके कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे होने वाले हैं।
ईपीएस में बढ़ोतरी की उम्मीद
इससे कंपनी की कमाई प्रति शेयर (EPS) में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पिछले एक साल में NHPC लिमिटेड के शेयरों में 12.68% की गिरावट आई है। साल की शुरुआत से अब तक शेयर में 1.22% की गिरावट आई है। पिछले छह महीनों में शेयर की कीमत 15.64% गिर गई है जबकि पिछले तीन महीनों में इसमें 1.99% की मामूली बढ़त देखी गई है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 118.45 रुपये और न्यूनतम स्तर 71.01 रुपये है।
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा