सोहा अली खान ने शेयर की बचपन की यादें, बोलीं- हमेशा जमीन से जुड़े रहने की सीख मिली
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने माता-पिता और उनसे मिली परवरिश को लेकर बात की है। सोहा ने बताया कि वे भले ही बहुत पैसे वाले थे, लेकिन उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें जमीन से जुड़ा रखा। सोहा ने कहा कि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी हमेशा ऐसे दिखाते थे, जैसे परिवार में आर्थिक रूप से कुछ परेशानी चल रही है। वे हमेशा पेट्रोल और बिजली के दामों को लेकर सोचते रहते थे।
पॉडकास्ट से बात करते हुए सोहा अली खान ने कहा, उनका बचपन बहुत अच्छा बीता लेकिन उनके माता-पिता ने ये सुनिश्चित किया कि हम सभी भाई-बहन पैसों की कीमत को समझें। वे हमेशा लाइट बंद करने का ध्यान रखते थे।
सोहा अली खान ने बताया कि उनके घर में एक ही टेलीफोन था। सोहा ने बातचीत में बताया कि उस एक फोन से बात करा भी मुश्किल होता था। अक्सर बहन सबा फोन लेकर एक कमरे में बैठ जाती थीं। उन्होंने कहा कि पापा दिनभर फोन के पास बैठे रहते थे। रात में वे फोन पर ताला लगा देते थे, इससे हम किसी को फोन नहीं लगा सकते थे।
सोहा अली खान ने बताया कि उन्हें हर साल 50 रुपये मिलते थे। सोहा ने कहा कि उनके पिता ने उनसे कहा कि अभी 500 रुपये ले लो या हर साल 50 रुपये लेना। इस तरह सोहा ने अपने पिता से रुपयों की बचत करना सीखा। उनकी मां शर्मिला टैगोर नियमित रूप से खर्चों पर नजर रखने और परिवार के बजट को नियंत्रित रखने के लिए रसोइए के साथ भी बैठती थीं। सोहा ने कहा कि वे बचपन से बहुत लाड़ प्यार में पली लेकिन हमेशा उन्हें जमीन से जोड़कर रखा गया।
सोहा ने कहा, हम सभी दिल्ली में सेना भवन के सामने घर में रहती थीं। उनका बचपन बहुत ही शानदार बीता, सोहा ने कहा कि जब हमारा घर हमसे छिन गया, तब हमें पता चला कि हम कितनी लग्जरी लाइफ जी रहे थे।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक