चैम्पियंस ट्रॉफी 2025: सौरव गांगुली का बयान, पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली होंगे भारत के सबसे मजबूत स्तंभ
Sourav Ganguly: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, इससे पहले गुरुवार को भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है. सौरव गांगुली का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे मजबूत स्तंभ होंगे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा का किरदार अहम होने वाला है.
शाहीन अफरीदी और नसीम शाह के खिलाफ अलग से तैयारी
सौरव गांगुली ने कहा कि विराट कोहली अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है. पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत के लिए अहम साबित होंगे. इसके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म अहम है. मुझे पूरा भरोसा है कि पूरी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. साथ ही सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों पर अपनी बात रखी. सौरव गांगुली कहते हैं कि भारतीय बल्लेबाजों को शाहीन अफरीदी और नसीम शाह के खिलाफ अलग से तैयारी करने की कोई जरूरत नहीं है. भारतीय बल्लेबाजों ने वर्ल्ड लेवल पर अच्छे-अच्छे तेज गेंदबाजों को खेला है.
टूर्नामेंट आज से होगा शुरू
बताते चलें कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई पहुंच चुकी है. आज से टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है. दरअसल, इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन भारतीय टीम अपने मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगी. वहीं, भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने होगी. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 2 मार्च को आमने-सामने होंगी.
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी