दूल्हे को पड़ा दिल का दौरा, स्टेज पर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं, जब एक दूल्हे को घोड़ी पर बैठे-बैठे ही हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई. स्टेज के ठीक सामने दूल्हे की मौत का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. शुक्रवार रात श्योपुर शहर के एक मैरिज गार्डन में प्रदीप जाट की शादी थी. दूल्हे की पोशाक पहने प्रदीप दुल्हन लेने के लिए बारातियों के साथ डांस करते हुए घोड़ी पर सवार होकर मैरिज गार्डन पहुंचा. तोरण मारने के बाद जैसे ही दूल्हा प्रदीप घोड़ी पर सवार होकर स्टेज की ओर बढ़ा तो वह घोड़ी पर बैठे-बैठे ही अचानक बेहोश हो गया।
शादी की खुशियों के बीच कुछ पलों तक तो किसी का ध्यान उस पर नहीं गया और घुड़चढ़ी करने वाला दूल्हे को संभालता रहा लेकिन जैसे ही आस-पास खड़े लोगों ने प्रदीप को बेहोश देखा तो हड़कंप मच गया. शादी में मौजूद लोगों ने बेहोश दूल्हे प्रदीप को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर दुल्हन सज-धज कर दूल्हे का इंतजार कर रही थी और जैसे ही उसे दूल्हे की मौत की खबर मिली तो मानो उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. मृतक दूल्हा प्रदीप जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश जाट का भतीजा था. वह एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष भी था।
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल