राजनाथ की इस अदा पर पूरा सोशल मीडिया फिदा...जाने क्यों
बेंगलुरु । बेंगलुरु में चल रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ ऐसा किया, जिसकी हर जगह जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल सीएम सिद्धारमैया की तबीयत ठीक नहीं थी। घुटने के दर्द से परेशान सिद्धारमैया व्हीलचेयर पर कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंच पर केंद्रीय मंत्री सिंह के पहुंचते ही सिद्धारमैया स्वागत में खड़े होने लगे। फिर क्या केंद्रीय मंत्री सिंह भागते हुए सीएम सिद्धारमैया के पास पहुंचे और उन्हें खड़े होने से रोक दिया। बाद में वे व्हीलचेयर पर बैठे सीएम के साथ-साथ पैदल चले।
रक्षा मंत्री राजनाथ की इस अदा पर पूरा सोशल मीडिया फिदा है। लोगों ने प्रतिक्रिया देकर लिखा है कि राजनीति में विनम्रता और आपसी सम्मान जरूरी है। इसतरह के दृश्य सुकून देते हैं। एक यूजर ने लिखा कि राजनीति में अब इसतरह के दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं।
बता दें कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु इन्वेस्टर्स मीट में केंद्रीय रक्षा मंत्री को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। चर्चा यह रही कि सिंह की मौजूदगी के कारण कांग्रेस के केंद्रीय नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा इस महाआयोजन से दूर ही रहे।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंह ने सिद्धारमैया की सेहत के बहाने कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान पर भी चुटकी ली। उन्होंने सीएम की तारीफ कर कहा कि सिद्धारमैया वरिष्ठ नेता हैं और कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अपने रास्ते की हर बाधा को पार किया है।
तमिलनाडु में CM समेत DMK के 15 मंत्री पीछे, पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK बनी नंबर वन पार्टी
Assembly Election 2026: सियासत में सितारों का दबदबा, कई बड़े नाम मैदान में
सुपर कॉरिडोर पर ग्रेटर बाबा जैन मंदिर बना निशाना, चांदी की मूर्तियां चोरी
बंगाल में भाजपा की जीत पर इंदौर में जलेबी बांटकर मनाया जाएगा जश्न
इजरायल-अमेरिका के बीच बड़ा रक्षा सौदा, लड़ाकू विमान खरीदेगा इजरायल
UAE के बाहर होने के बाद ओपेक प्लस का अहम फैसला, उत्पादन बढ़ाने का ऐलान