शादी का झांसा देकर रिश्तेदार युवक ने तीन माह तक किया दुष्कर्म
भोपाल । छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ उसके रिश्तेदार युवक द्वारा शादी का झांसा देकर तीन महीने तक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बीते दिनो आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाना पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह घरेलू काम करती है, वहीं उसकी मॉ निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। विदिशा में उसके रिश्ते के मामा लड़का सचिन अहिरवार रहता है। रिश्तेदारी होने के कारण सचिन उसके घर आता-जाता रहता था। आरोप है कि 2 नवंबर साल 2024 को सचिन युवती के घर आया था, उस समय वह घर में अकेली थी, इसका फायदा उठाते हुए उसने जर्बदस्ती उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले। बाद में पीड़िता ने उसकी शिकायत करने की धमकी दी तब आरोपी ने उसे शादी का झांसा देते चुप रहने को कहा। उसके झांसे में आकर पीड़िता खामोश रही, इसके बाद आरोपी लगातार उसका शोषण कर रहा था। बीते दिनो पीड़िता को पता चला की सचिन नशे का आदी है। पीड़िता ने उससे नशा छोड़ने और शादी करने की बात कही तब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सचिन अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास