दोस्ती से इनकार करने पर युवती का गला काटा, जिला अध्यक्ष मिलने पहुंचे अस्पताल
इंदौर: इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे युवक ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया. इंदौर भाजपा के नए जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा आज अरविंदो अस्पताल पहुंचे और घायल युवती से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना. उन्होंने पीड़िता को हरसंभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना इंदौर के पास सांवेर के वार्ड 12 की है, जहां अमन शेख नाम के युवक ने संजय की बेटी पायल पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से युवती पर दोस्ती का दबाव बना रहा था, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो आरोपी गुस्से में आ गया और उसने उस पर हमला कर दिया. मौके पर मिले बैग से अमन के नाम की किताब बरामद हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पायल चंद्रावतीगंज की रहने वाली है और कुछ दिनों से अपने मामा के घर आई हुई थी।
अमन पिछले तीन साल से उसे परेशान कर रहा था
हमले के दौरान अमन पीछे से आया और पायल के चेहरे, हाथ और गर्दन पर कई बार हमला कर फरार हो गया. आरोपी मकोड़िया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पायल और अमन एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, जहां किसी विवाद के चलते पायल अपने मामा के घर रहने आ गई थी। पायल ने बताया कि अमन पिछले तीन साल से उसे परेशान कर रहा था। बार-बार मना करने पर उसने घरवालों को इस बारे में बताया, लेकिन अमन नहीं माना। आखिरकार अमन ने मौका पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल पायल का अरबिंदो अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती