पन्ना सीमेंट फैक्ट्री में हुआ हादसा, दो मजदूरों की मौत, बाकी घायल
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना में स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन छत के स्लैब के नीचे कई मजदूर दब गए. बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि बड़ी संख्या में मजदूर घायल हुए हैं. दरअसल, जेके सीमेंट फैक्ट्री पन्ना के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा में स्थित है. गुरुवार सुबह जेके सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे।
अचानक प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से का स्लैब गिर गया, जिससे इस हादसे में कई मजदूर स्लैब के नीचे दब गए. हालांकि, यह हादसा कैसे हुआ, इस बारे में प्लांट के अधिकारियों की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. फिलहाल स्लैब गिरने को ही हादसे की वजह बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर काम कर रहे लोगों ने स्लैब के नीचे दबे मजदूरों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया. साथ ही प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई. फिलहाल मौके पर राहत कार्य तेजी से चल रहा है और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल प्लांट में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।
बुंदेलखंड क्षेत्र की बात करें तो यह इस क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट प्लांट है। दूसरा प्लांट दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में स्थित है। पन्ना के इस सीमेंट प्लांट में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग काम करते हैं और मजदूर भी इसी क्षेत्र के हैं।
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल