AC कोच तक बने जनरल, हर दिन लेट होती ट्रेनें, भीड़ ने भी बड़ाई मुसीबत
इंदौर: प्रयागराज महाकुंभ में भीड़ के चलते ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं. देशभर से प्रयागराज के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं. ऐसे में प्रयागराज और आसपास के स्टेशनों पर लोड ज्यादा होने के कारण हर दिन ट्रेनें लेट हो रही हैं. प्रयागराज से रोजाना सुबह 8.25 बजे इंदौर आने वाली ट्रेन बुधवार को दोपहर करीब 3:45 बजे पहुंची, जबकि रात 12 बजे जाने वाली ट्रेन शाम 6 बजे रवाना हुई।
दो दिन प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
2 और 3 फरवरी को 14115 डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. 3 और 4 फरवरी को 14116 प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस खजुराहो से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. इंदौर से आने-जाने वाले यात्रियों ने बताया कि प्रयागराज की ट्रेनों में भारी भीड़ है. स्लीपर और एसी कोच की हालत जनरल कोच जैसी हो गई है. जिसे जहां जगह मिल रही है, वहीं बैठ जा रहा है. डिब्बे यात्रियों से खचाखच भरे हुए हैं। लोग फर्श पर बैठकर भी यात्रा कर रहे हैं।
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल