जेडीयू को दोहरा झटका, अली अनवर और भगीरथ मांझी ने थामा कांग्रेस का हाथ
पटना। बिहार की जेडीयू को दोहरा झटका लगा है। जेडीयू के पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर और माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी के बेटे और जेडीयू नेता भगीरथ मांझी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों ने बुधवार को दिल्ली में होने वाले मिलन समारोह में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में सवर्ण के साथ अल्पसंख्यक और दलित वोटबैंक को साधने की तैयारी कर रही है। इसको देखते हुए दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है।
कांग्रेस बिहार में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कई समुदाय के चेहरों को कांग्रेस में शामिल कर रही है। अली अनवर जेडीयू से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 2017 में जेडीयू के बीजेपी के साथ दोबारा सरकार बनाने का अली अनवर ने विरोध किया था। अली अनवर फिलहाल ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हैं। अली अनवर के जरिए कांग्रेस अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है।
वहीं दूसरी और माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भागीरथ मांझी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू में शामिल हो गए थे। एक साल के अंदर ही जेडीयू से उनका मोह भंग हो गया और अब वह कांग्रेस पर यकीन कर रहे हैं। पिछले दिनों पटना में राहुल गांधी के कार्यक्रम में भी भागीरथ मांझी शामिल हुए और राहुल गांधी ने उन्हें सम्मानित भी किया था।
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल