रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की लोगों से खासा अपील
अयोध्या । प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर लाखों श्रद्धालु 29 जनवरी को प्रयागराज में स्नान कर सकते है। इसके बाद ये श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। इसी बीच, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लोगों से एक अहम अपील की है। ट्रस्ट ने अपील कर कहा हैं कि आस-पास के इलाके के श्रद्धालु 15 से 20 दिन बाद अयोध्या आएं, ताकि दूर-दूर से आने वाले भक्तों को सुविधा से रामलला के दर्शन हो सकें।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे- ट्रस्ट
राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज में स्नान करने की संभावना है। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, और ट्रेन व सड़क मार्ग से भक्तजन अयोध्या आ रहे हैं।राय ने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या इस समय बेहद बढ़ गई है, और शहर की सीमित क्षमता को देखकर सभी भक्तों को एक दिन में रामलला के दर्शन कराना बहुत कठिन हो रहा है। इसके कारण कई भक्तों को पैदल चलने में परेशानी हो रही है। ट्रस्ट ने स्थिति को देखकर सभी से निवेदन किया है कि आस-पास के इलाके के लोग 15-20 दिन बाद दर्शन करने आएं, ताकि दूर-दूर से आए भक्त आराम से दर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि वसंत पंचमी के बाद फरवरी में मौसम बेहतर होगा और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। इसलिए, अगर आसपास के लोग दर्शन के लिए उस समय का समय निर्धारित करें तो सभी के लिए सुविधाजनक रहेगा।
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें