रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार
रायबरेली: रायबरेली में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। भीषण हादसे में चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। लखनऊ के तेलीबाग निवासी आशीष त्रिवेदी मंगलवार की सुबह अपनी कार से गंगा स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज स्थित एक रेस्टोरेंट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
चार लोगों की मौत, पांच घायल
घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी श्रद्धालुओं को कार से बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने आशीष, दिपेंद्र, माया व रजनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभम, अनुज, ललिता, कविता व प्रभा देवी का उपचार किया जा रहा है।
ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष का कहना है कि हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य घायल हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह