ऑटो एक्सपो में इंदौर के स्टार्टअप्स की हो रही चर्चा, पीएम ने भी की तारीफ, बड़ी कंपनियां दिखा रही दिलचस्पी
इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर के स्टार्टअप की तारीफ की है। उन्होंने बड़ी उत्सुकता से इस स्टार्टअप के बारे में जाना, इसकी कार्य प्रणाली के बारे में पूछा और शुभकामनाएं दीं। स्टार्टअप के क्षेत्र में इंदौर अब अपनी अलग पहचान बनाने लगा है। बड़ी कंपनियां शहर में निवेश करने में रुचि ले रही हैं। इसका फायदा शहर की अर्थव्यवस्था पर दिखेगा। दिल्ली में आयोजित देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपो 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025' में करीब दो हजार कंपनियों ने हिस्सा लिया। शहर के स्टार्टअप 'नेविगो टेकलैब्स' को भी इसमें जगह मिली। कंपनी के संस्थापक वेद पुरोहित का कहना है कि हमारी कंपनी ऑटोमोटिव, टेलीमेटिक और डायग्नोस्टिक्स सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। इस एक्सपो में हिस्सा लेने के लिए कई नियम और शर्तें हैं, जिसमें हमारे स्टार्टअप ने जगह बनाई। संभवत: यह इंदौर का पहला स्टार्टअप है, जो इस एक्सपो में हिस्सा ले पाया है। 17 से 22 जनवरी तक आयोजित इस एक्सपो में टाटा, टोयोटा, वोल्वो, इसार जैसी ऑटोमोबाइल से जुड़ी करीब दो हजार कंपनियां और स्टार्टअप शामिल हुए। इनमें से प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के लिए 7 स्टार्टअप चुने गए। इनमें से एक नाम 'नेविगो टेकलैब्स' का था।
वेद पुरोहित बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ 40 सेकंड तक चर्चा की। जब मैंने अपना परिचय दिया और इंदौर का नाम लिया तो पीएम मोदी की प्रतिक्रिया अलग थी। उन्होंने उत्साहपूर्वक स्टार्टअप के काम के बारे में पूछा और शुभकामनाएं दीं।
कैसे काम करता है 'नेविगो टेकलैब्स'
नेविगो टेकलैब्स ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े सभी व्यक्तियों की जरूरतों को पूरा करता है। यह स्टार्टअप एक ऐसा वन-सॉल्यूशन डिवाइस उपलब्ध कराता है जो व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं, फ्लीट मालिकों, निर्माताओं और सर्विस स्टेशनों की जरूरतों को पूरा करता है। कंपनी द्वारा बनाया गया बहुउद्देशीय उपकरण ड्राइवरों की सहायता करता है और निर्माताओं को वाहनों की बेहतर देखभाल करने में मदद करता है।
इन्क्यूबेशन का लाभ
नेविगो टेकलैब्स की शुरुआत 2023 में हुई थी। स्टार्टअप ने अपनी स्थापना के लिए इंडिया स्कीम के तहत 25 लाख रुपये का लोन लिया था। इसके बाद इसे सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के तहत इनक्यूबेट किया गया। यह इनक्यूबेशन नेविगो टेकलैब्स को इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 में जगह दिलाने की मुख्य वजह बनी। स्टार्टअप के मौजूदा ग्राहकों में वोल्वो, आयशर और काइनेटिक ग्रीन जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। जल्द ही बजाज और महिंद्रा भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रही हैं।
क्या करती है
- ट्रिप मॉनिटरिंग
- लोकेशन ट्रैकिंग
- रैश ड्राइविंग
- पहचान ईंधन निर्माण
- रिमोट डायग्नोस्टिक्स
- रिमोट सॉफ्टवेयर अपडेट
बड़ी कंपनियों ने इंदौर में लेना शुरू की दिलचस्पी
6 दिवसीय एक्सपो का अनुभव बताते हुए वेद पुरोहित कहते हैं, अब इंदौर की तुलना दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों से की जा रही है। बड़ी कंपनियों ने यहां के स्टार्टअप पर भरोसा करना शुरू कर दिया है और निवेश करने में दिलचस्पी ले रही हैं।
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित