स्वर्णिम भविष्य का सपना देखने वाले बच्चों को नशे की खाई में धकेलने वाले शिक्षक पर कार्रवाई
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 12वीं के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. उसकी मौत ने स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि उसने अपनी खुदकुशी के पीछे एक टीचर को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
स्कूल में छात्र की आत्महत्या: शिक्षक पर गंभीर आरोप
छात्र ने अपने फोन में खुदकुशी से पहले एक वीडियो शूट किया था जिसमें वह अपने टीचर पर आरोप लगा रहा है कि वह उसे प्रताड़ित कर रहे थे और शराब पीने का दबाव बना रहे थे. इस वीडियो में छात्र ने सरकार और पुलिस से अपील की है कि वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार करें क्योंकि उसकी तरह और भी बच्चे मौत की ओर जा सकते है. बच्चा कोलारास में ट्रेन के आगे ट्रैक पर खड़ा हो गया था. लोको इंजीनियर ने इमर्जेंसी ब्रेक लगाया लेकिन लड़के की जान नहीं बचाई जा सकी.
शराब पीने के दबाव के चलते छात्र की मौत
बच्चे को गंभीर हालत में गवालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी वहां मौत हो गई. जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को बच्चे का रिकॉर्ड किया गया वीडियो मिला. इसमें वह अपने स्कूल के एक टीचर पर आरोप लगा रहा था कि वह छात्रों के बीच शराब को बढ़ावा दे रहे थे और उनपर कम से कम एक बार बीयर पीने का दबाव डाल रहे थे. इस वीडियो के आधार पर जांच चल रही है.
अस्पताल में दर्ज नहीं हो पाया पीड़ित का बयान
उसने यह भी आरोप लगाया कि टीचर अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन लेने का दबाव डालते थे और धमकाते थे कि अगर वे नहीं माने तो परीक्षा में अच्छे ग्रेड नहीं देंगे. मामले की जांच कोलारास पुलिस और जीआरपी कर रही है. जीआरपी ऑफिसर ने अस्पताल में बंटी का बयान दर्ज करने की कोशिश की लेकिन गंभीर हालत होने के कारण वह कुछ बोल नहीं पाया.
Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, RBI में अहम नियुक्ति
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ