महाकुंभ में लगी पूर्व सीएम मुलायम सिंह की प्रतिमा, अखाड़ा परिषद ने की निंदा
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में महाकुम्भ आज शुरु हो गया है जिसमें देश विदेश के लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। इस महाकुंभ मेले में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगाए जाने की अखाड़ा परिषद ने निंदा की।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि मुलायम सिंह की प्रतिमा हमें यह दिखाने के लिए लगाई गई है कि उन्होंने हमें मार रखा है, हमें लहूलुहान कर रखा है। उन्होंने कहा कि हमें मुलायम सिंह से कोई विरोध नहीं है, वह हमारे सीएम रहे हैं लेकिन इस समय प्रतिमा लगाकर सपा पार्टी हमें क्या संदेश देना चाहती हैं। सभी जानते हैं कि उनका राम मंदिर में क्या योगदान रहा है। वह हमेशा हिंदू विरोधी, सनातन विरोधी रहे हैं।
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने रविवार को इस विषय पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अखाड़ा परिषद का इस मामले में निंदा करना उचित है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने महाकुम्भ नगर के सेक्टर-16 में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर में स्थापित करीब तीन फुट ऊंची मुलायम सिंह की प्रतिमा का शनिवार को अनावरण किया था।
बिना ओटीपी और लिंक क्लिक किए बैंक मैनेजर के खाते से लाखों की ठगी
रेलवे स्टेशनों पर हाईटेक सेवाओं की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव
नौकरी का सुनहरा मौका! 794 पदों पर भर्ती, रोजगार मेले में करें आवेदन
सुबह या रात—कब पीना बेहतर है Green tea? जानिए सही टाइमिंग
थाने से लौटते युवक पर चाकू से वार, ससुराल वालों पर हमले का आरोप
China का तीस्ता विवाद में दखल, भारत-बांग्लादेश तनाव बढ़ा
एक नाम पर 101 सिम कैसे हुए चालू? ‘प्राची’ केस ने खड़े किए सवाल
कुर्सी छोड़ने से इनकार, हार के बाद भी बनी रहीं ममता बनर्जी, संजय राउत ने दिया समर्थन
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के छात्र की दर्दनाक मौत, तीन दिन बाद तोड़ा दम
मैजिक वाहन और ट्रक की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, जांच शुरू