शॉन पोलाक बोले-गेंदबाजों को वाइड पर छूट देने की दिशा में किया जा रहा काम
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के मशहूर क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने कहा कि आईसीसी क्रिकेट काउंसिल गेंदबाजों को वाइड पर छूट देने की दिशा में काम कर रही है क्योंकि मौजूदा नियम के मुताबिक यह गेंदबाजों के लिए बहुत सख्त है। खासकर तब जब बल्लेबाज खेलते समय इधर उधर हिलता है। पोलाक आईसीसी के लिए मीडिया का प्रतिनिधत्व करते हैं।
पोलाक ने कहा कि वह आईसीसी क्रिकेट समिति का हिस्सा हैं और हम वाइड गेंद पर गेंदबाजों के लिए कुछ और छूट देनेन पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगता है कि इसको लेकर नियम गेंदबाजों के प्रति बहुत सख्त है। अगर कोई बल्लेबाज आखिरी मिनट में हिलता है, तो इससे गेंदबाज की पोजिशन में बदलाव होता है। ऐसे में उसका लय बिगड़ जाता है।
पोलाक ने कहा कि मौजूदा नियमों के मुताबिक अगर गेंदबाज के गेंद को फेंकने से पहले बल्लेबाज अपनी जगह बदलता है तो इससे गेंद वाइड दे दी जाती है। इस नियम में थोड़ा बदलाव चाहता हैं। वह चाहता हैं कि एक गेंदबाज को रन अप के समय पता होना चाहिए कि उसे कब, क्यों या कैसी गेंद फेंकनी है। उन्होंने कहा कि एक गेंदबाज से यह उम्मीद कैसे की जा सकती है कि वह गेंदबाजी करते समय आखिरी सेकंड में अपनी रणनीति बदल देगा। उसे पहले ही पता होना चाहिए कि उसे कहां गेंद करनी है। इसी पर चर्चा कर किया जा रहा है।
एक दिन में कितने किलोमीटर चलना चाहिए? उम्र के हिसाब से जानें सही दूरी
असम में बड़ा सियासी बदलाव, हिमंत बिस्व सरमा का इस्तीफा, कार्यवाहक CM के रूप में जारी भूमिका
अमेरिका का बड़ा फैसला: पेशावर में बंद होगा कांसुलेट
स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति, ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ की शुरुआत
भगवंत मान के बयान से बढ़ी सियासत, ब्लास्ट पर भारतीय जनता पार्टी ने मांगे सबूत
बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, प्रशासन सख्त
Hyderabad House में Narendra Modi ने वियतनाम के राष्ट्रपति का किया भव्य स्वागत
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, BJP पर निशाना
Wild boar का आतंक, तेंदूपत्ता तोड़ रहे 8 ग्रामीणों पर हमला
Sadhguru का फिटनेस सीक्रेट: सुबह ये चीजें खाएं, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर