छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज बने कैबिनेट मंत्री, जारी आदेश
रायपुर: राज्य सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। उन्हें शिष्टाचार के नाते ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। डॉ. सलीम राज ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करूंगा। आप सभी के सहयोग और विश्वास के लिए सदैव आभारी रहूंगा। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करते रहेंगे।
सलीम राज ने साय सरकार का जताया आभार
जैसे ही सलीम राज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला। वे इस खबर से खुश हो गए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर भाजपा और साय सरकार के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि "मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। इसके अलावा मैं प्रदेश नेतृत्व और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।"
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार