IED ब्लास्ट में मरे गए जवानों को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सली बौखलाए हुए हैं और बौखलाहट में उन्होंने यह कायराना हरकत की है। कल हमारे बस्तर के 8 जवान IED ब्लास्ट में शहीद हो गए। मैं उन सभी को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। एक ड्राइवर भी शहीद हुआ है, उसे भी हम श्रद्धांजलि देते हैं। हमारे जवानों की यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। निश्चित रूप से हम यहां शांति स्थापित करने में सफल होंगे।
सीएम ने आगे कहा कि जवानों ने देश और छत्तीसगढ़ में शांति बहाल करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। हम छत्तीसगढ़ में शांति बहाल करने में जरूर सफल होंगे। आपको बता दें कि सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों ने जवानों से भरी पिकअप गाड़ी को विस्फोट कर उड़ा दिया था। इस हमले में आठ जवान शहीद हो गए थे और एक ड्राइवर की जान चली गई थी।
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर
'पहले न्याय का वादा, फिर प्रचार की बात', परिवार के आरोपों से घिरे प्रशांत किशोर
हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश: विधायक अनुज शर्मा से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट तत्काल हटाए जाएं
नेपाल पहुंची Hero EV, तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स से बढ़ाया ग्लोबल विस्तार
पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक
सारंगढ़ में बारिश का कहर, उफनते नाले में समाई कार; पति-पत्नी का सुराग नहीं
तीर-धनुष से दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सूझबूझ से किया काबू
रणबीर कपूर ने 'धूम 4' की अटकलों पर लगाया विराम, 'लव एंड वॉर' को लेकर दिया बड़ा संकेत