अमेरिकी सर्जन जनरल का सुझाव: शराब की बोतलों पर लिखा जाए कैंसर का खतरा
वाशिंगटन। अमेरिका के सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने शुक्रवार को यह प्रस्ताव दिया कि शराब सेवन कैंसर का एक प्रमुख कारक है और अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए बोतलों पर लेबल में इस चेतावनी को स्पष्ट रूप से अंकित किया जाना चाहिए। उनके इस सुझाव के बाद अमेरिकी और यूरोपीय शराब निर्माताओं के शेयर गिर गए।भारतीय मूल के मूर्ति का यह सुझाव एक अध्ययन के बाद आया, जिसमें पाया गया कि मानव स्वास्थ्य पर शराब सेवन का बुरा प्रभाव पड़ता है।
कैंसर के मामलों में हर वर्ष करीब 20 हजार लोगों की मौत
अमेरिकियों को शराब और कैंसर के बीच जुड़ाव के बारे में बेहतर तरीके से बताया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में अमेरिका में करीब दस लाख कैंसर के मामलों के लिए शराब सेवन जिम्मेदार है। इन मामलों को रोका जा सकता है। शराब संबंधित कैंसर के मामलों में हर वर्ष करीब 20 हजार लोगों की मौत हो जाती है। शराब और बीयर की बोतलों पर पहले से यह चेतावनी लेबल होते हैं कि गर्भवती महिला के शराब सेवन से शिशु के जन्म में समस्या हो सकती है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक