उलानबटोर से लौटेंगे 228 यात्री, एअर इंडिया ने भेजा स्पेशल फ्लाइट
व्यापार: एअर इंडिया ने जानकारी दी कि उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान भेजेगी। बता दें कि सोमवार को सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली की उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण मंगोलिया की राजधानी की ओर मोड़ दिया गया था। एयरलाइन ने बताया कि राहत उड़ान बुधवार सुबह यात्रियों को लेकर वापस लौटेगी। सूत्रों के अनुसार विमान में 245 लोग सवार थे, जिनमें 228 यात्री और 17 चलक दल के सदस्य थे।
उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित होगी
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया उड़ान संख्या एआई174 (2 नवंबर की सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली) के यात्रियों को ले जाने के लिए एक राहत उड़ान संचालित करेगी। इसे सोमवार को उलानबटोर की ओर मोड़ दिया गया था। उड़ान संख्या एआई183 आज दोपहर दिल्ली से रवाना होगी और बुधवार सुबह प्रभावित यात्रियों को लेकर वापस आएगी। राहत उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित की जाएगी।
यात्रियों और चालक दल की देखभाल की जा रही
बयान में यह भी कहा गया है कि एयरलाइन स्थानीय अधिकारियों और मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर यात्रियों और चालक दल की देखभाल कर रही है। इसमें उन्हें होटल में आवास उपलब्ध कराना भी शामिल है।
तकनीकी समस्या के कारण उलानबटोर में उतरा था विमान
सोमवार को टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जा रही एआई174एम को उलानबटोर में एहतियातन उतारना पड़ा, क्योंकि उड़ान चालक दल को रास्ते में तकनीकी समस्या का संदेह था। उड़ान संचालित करने वाला बोइंग 777 विमान उलानबटार में सुरक्षित उतर गया।
PM मोदी से मिले CM योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी सबकी नजरें
तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक, मऊगंज में 10 से 15 अगस्त तक होंगे कई आयोजन
ईरान युद्ध से अमेरिका नहीं निकला तो क्या होगा? ट्रंप के जनरल ने सीक्रेट मीटिंग में चेताया
छात्रों और सरकार के बीच पहली बैठक बेनतीजा? JPSC-JSSC को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान
UP 2027: राहुल गांधी ने कसी कमर, Gen-Z से कनेक्ट और SP संग सीट बंटवारे पर जोर
दमोह में भालू ने युवक पर किया हमला, गंभीर हालत में वन विभाग ने पहुंचाई मदद
नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत, CBI जांच के बाद सशर्त नियुक्ति का आदेश
JPSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, फिर से परीक्षा कराने की मांग
NMDC का बड़ा फैसला, आयरन ओर की कीमतों में बदलाव; सोमवार को स्टॉक पर फोकस
टीम इंडिया को लगा झटका! वॉर्मअप मैच में बिना खाता खोले आउट हुए यशस्वी जायसवाल